महाराजा अग्रसेन जी समाजवाद के प्रवर्तक, युग पुरुष, राम राज्य के समर्थक एवं महादानी थे : बजरंग गर्ग
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 18 अगस्त : वैश्य समाज के प्रतिनिधियों का एक आवश्यक मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में अग्रोहा धाम में पूर्णिमा के पावन पर्व पर 19 अगस्त को होने वाले भव्य भजन समारोह, छप्पन भोग व भंडारे का कार्यक्रम और महाराजा अग्रसेन जी के जीवंत मूल्यों पर चलने के प्रचार प्रसार पर विचार किया गया। इस अवसर पर अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा की महाराजा अग्रसेन जी समाजवाद के प्रतीक थे। महाराजा अग्रसेन जी के शासन में नई व्यवस्था का जन्म हुआ। अग्रसेन जी ने कृषि, वाणिज्य, उद्योग व गोपालन के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी स्थापना की थी। महाराजा अग्रसेन की एक सूर्यवंशी क्षत्रिय राजा थे। उन्होंने प्रजा की भलाई के लिए वणिक धर्म अपनाया था। महाराजा अग्रसेन की शांति के दूत, हिंसा विरोधी, पशु हत्या बंद कराने वाले व करुणा निधि थे। महाराजा अग्रसेन जी ने 108 साल तक अपने राज्य में राज किया। महाराजा अग्रसेन जी ने लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, आर्थिक समरूपता व सामाजिक समानता लाने का काम किया। इस अवसर पर अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय महामंत्री चूडिय़ा राम गोयल, अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय युवा संयोजक अनंत अग्रवाल, निर्माण समिति के संयोजक ऋषिराज बुडा़किया, जिला प्रधान एन के गोयल, भारत सोनी हिसार, संजय सिंगला भरतपुर, अजय गुप्ता लुधियाना, अशोक बंसल इंदौर, अनुराग लोहिया फतेहपुर, नीरज अग्रवाल मथुरा, मुकेश अग्रवाल दिल्ली, विनय अग्रवाल जयपुर आदि समाज के प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply