पूर्व सीएम बंसीलाल की बहू किरण चौधरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

पाठकपक्ष न्यूज

चंडीगढ़, 21 अगस्त :  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू और पूर्व विधायक किरण चौधरी ने राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, और सह-प्रभारी बिप्लब देब मौजूद रहे।

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि किरण चौधरी को जीत के लिए जरूरत से ज्यादा विधायकों का समर्थन मिला है, जिनमें जेजेपी के बागी जोगीराम सिहाग, अनूप धानक, रामनिवास सुरजाखेड़ा, और रामकुमार गौतम शामिल हैं। इसके अलावा निर्दलीय नयनपाल रावत और हलोपा के गोपाल कांडा भी किरण चौधरी के समर्थन में हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, ‘किरण चौधरी का लम्बा राजनीतिक अनुभव रहा है। वह दिल्ली विधानसभा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। हमें भरोसा है कि वह हरियाणा के मुद्दों को प्रमुखता से राज्यसभा में उठाएंगी और उनके आने से राज्यसभा में हमारी ताकत बढ़ेगी।Ó

किरण चौधरी ने कहा, ‘मैं बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं। भाजपा हमेशा प्रदेश हित के लिए काम करती है और मैं हरियाणा के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को राज्यसभा में उठाऊंगी।Ó

गौरतलब है कि किरण चौधरी के पास 20 साल बाद राज्यसभा जाने का मौका मिला है। इससे पहले वह तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की राजनीति के चलते राज्यसभा जाने से चूक गई थीं।

इस बार उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है, क्योंकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास विधानसभा में पर्याप्त विधायक न होने की वजह से उन्होंने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

विस्तृत समाचार पेज 5 पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published.