प्रद्युमन जोशीला नलवा ने किया नलवा हलके से विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 21 अगस्त :  हलका नलवा के आजाद नगर स्थित अपने आवास पर पत्रकार  वार्ता को संबोधित करते हुए हलका नलवा के सामाजिक कार्यकर्ता प्रद्युमन जोशीला नलवा ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत नलवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे आजाद नगर क्षेत्र में रहते हैं और आजाद ख्यालों के व्यक्ति हैं। किसी की गुलामी पसंद नहीं करते। इसलिए वह आजाद प्रत्याशी के तौर पर नलवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नलवा से विधायक बने दोनों नेताओं ने और यहां से चुनाव लडऩे वाले अन्य नेताओं ने भी इस पूरे इलाके की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इस पूरे हलके के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं हो सका। यहां की सारी सड़कें टूटी पड़ी हैं। रोजगार के नाम पर यहां के नुमाइंदों ने आज तक कुछ नहीं किया। नहरी पानी और पीने के पानी की बड़ी भयंकर समस्या इस इलाके में है। जिसके समाधान की तरफ किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर कोई नई संस्थान नहीं बनाई गई। इलाके की बदहाली और दुर्दशा को देखते हुए मैंने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडऩे का फैसला किया है। 

प्रद्युमन जोशीला नलवा ने अपना विजन स्पष्ट करते हुए कहा कि वह सबसे पहले इस क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए दो बड़ी इंडस्ट्री लगवाने का काम करेंगे। इलाके की खेती की 1 इंच जगह को भी बिना सिंचाई के नहीं छोड़ेंगे। हर जगह सिंचाई होगी। पूरे हलके में सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य के नए-नए इंस्टिट्यूट खोले जाएंगे। खेलों के लिए इस क्षेत्र को स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा। 

प्रद्युमन जोशीला नलवा ने बताया कि वे इस पूरे इलाके की समस्याओं से हर तरह से वाकिफ हैं और यहां से जो बाकी प्रत्याशी चुनाव लडऩे की इच्छुक हैं उनमें से कईयों को इस इलाके की भौगोलिक परिस्थितियों का भी सही से ज्ञान नहीं है। प्रद्युमन जोशीला नलवा ने दावा किया कि वह रिकॉर्ड तोड़ मतों से नलवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतेंगे और जीतकर के प्रदेश में नलवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आवाज को बुलंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.