10 दिन से फरार थे दोनों, रात को ही लौटे थे घर
पाठकपक्ष न्यूज
फतेहाबाद, 20 जून : फतेहाबाद क्षेत्र में बुधवार देर रात को डबल मर्डर की वारदात हुई। एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी और अपने जीजा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। दोनों के शव घर से कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। बता दें कि पिछले दिनों से आरोपी युवक की पत्नी और जीजा दोनों घर से भाग गए थे। बुधवार रात को ही रात को वापस लौटे तो गुस्साए व्यक्ति ने दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। डबल मर्डर की सूचना पर एसपी आस्था मोदी मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम और जाखल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतिया के गांव बबनपुर निवासी 32 वर्ष जगसीर सिंह मजदूरी का काम करता था। वह जाखल के गांव चांदपुरा में विवाहित था। बताया जा रहा है कि उसका अपने साले जसविंद्र सिंह की पत्नी 35 वर्षीय मूर्ति के साथ तीन-चार साल से अवैध संबंध चल रहा था। जगसीर सिंह व मूर्ति 10-12 दिन पहले घर से फरार हो गए थे। दोनों बुधवार रात को घर वापस लौटे थे। इससे गुस्साए जसविंद्र सिंह ने तेजधार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। उसने दोनों के मुंह, हाथ, पैर आदि पर तेजधार हथियार से कई वार किए। इसमें उनकी मौत हो गई। दोनों के शव गुरुवार तड़के घर से कुछ ही दूरी पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। गांव के सरपंच ने इसको लेकर पुलिस को सूचना भेजी गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को उनके संबंधों को लेकर कई बार समझाया गया था, लेकिन वे नहीं माने। इसको लेकर कई बार झगड़ा हुआ है। डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पाकर एसपी भी मौके पर पहुंचीं। मूर्ति और जगसीर सिंह दोनों ही बाल बच्चेदार थे। मूर्ति 12 व 6 साल की दो बेटियों की मां थी। वहीं जगसीर का भी एक 12 साल का बेटा है।
Leave a Reply