भाईचारा टैक्सी एसोसिएशन का आरटीओ कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन स्थगित

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 3 जुलाई : आरटीओ कार्यालय की ओर सेे बस स्टेंड से दिल्ली, चंडीगढ़ व गुरूग्राम के लिए चलने वाले अवैध वाहनों पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद भाईचारा टैक्सी एसोसिएशन ने 4 जुलाई को आरटीओ कार्यालय पर किए जाने वाले धरना, प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में भाईचारा टैक्सी एसोसिएशन की बैठक प्रधान जवाहर सैनी एवं उप प्रधान यादविन्द्र फोगाट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तमाम पहलुओं पर विचार किया गया। बैठक में कहा गया कि आरटीओ कार्यालय की ओर से अवैध रूप से सवारियां उठाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। ऐसे में उनके आश्वासन को देखते हुए तथा प्रशासन व पुलिस की व्यस्तता को देखते हुए 4 जुलाई को आरटीओ कार्यालय के समक्ष किया जाने वाला धरना व प्रदर्शन स्थगित किया जाता है। अगर फिर भी उक्त कार्यालय अपने आश्वासन पर खरा नहीं उतरता तो फिर से आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.