मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान

राज्य के सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा 

पाठकपक्ष न्यूज

चंडीगढ़, 2 जुलाई :  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए राज्य के सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। इस निर्णय के तहत ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 17,000 रुपये कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय 16,000 रुपये कर दिया गया है। सैनी ने कहा कि यह कदम सफाई कर्मचारियों की मेहनत और उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली महत्वपूर्ण सेवाओं को मान्यता देने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार इन कर्मचारियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

वाल्मीकि समाज ने जताया मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज पुरुषार्थी और मेहनत कश हरियाणा के वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की।उन्होंने कहा कि समाज के गणमान्य लोगों ने अपनी मांगे भी रखीं जिसे समाज हित में जल्द ही गौर कर पूरा किया जाएगा। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने गरीबों को 100 गज के प्लाट रजिस्ट्री सहित दिए जाने के लिए हरियाणा सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.