समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त उपायुक्त ने सुनी जन शिकायतें

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 15 जुलाई :  जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिवरों में लोगों की लगभग हर प्रकार की शिकायत का समाधान त्वरित आधार पर हो रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण तथा अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनकर ज्यादातर का समाधान मौके पर किया समाधान, जिन शिकायतों का समाधान प्रदेश मुख्यालय स्तर पर होना है, उनके प्रस्ताव तुरंत भिजवाने के निर्देश दिए। इस अवसर एसडीएम जयवीर यादव, डीएमसी वीरेंद्र सहारण, जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.