पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 15 जुलाई : पुष्पा कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों की आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कॉम्प्लेक्स की समस्याओं खासकर सफाई व्यवस्था, शौचालय व वॉशरूम पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कॉम्प्लेक्स में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में कॉम्प्लेक्स की समस्याओं के समाधान के लिए पुष्पा कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसायटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सोसायटी की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें रमेश चुघ को प्रधान, मास्टर रामनिवास सातरोड को सचिव, कमल सुथार को कोषाध्यक्ष, संदीप गुप्ता, सोनू सांगवान व विकास बजाज को उपप्रधान तथा हरीश शर्मा व बलजीत पुनिया को सलाहकार बनाया गया। वहीं जितेंद्र कुमार, भरत सरदाना, नवदीप मोर, श्रीराम लखन, जोगिंदर वधवा, एडवोकेट विजय कुमार भारती, मोनू चावला, संदीप शर्मा, राजेश सैनी, पंकज गुप्ता, राजेश फोगाट, डा. रिंकू मित्तल, मीना कादयान, राम बूरा व संजय वधवा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

Leave a Reply