पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 21 जुलाई :  हिसार के बरवाला में पनिहारी माइनर पर सिंचाई विभाग के 3 बेलदारों पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वे माइनर में पानी की चोरी रोकने के लिए मौके पर पहुंचे थे। हमले में बेलदारों को गंभीर चोटें आई हैं। एक के सिर में डॉक्टरों को टांके लगाने पड़े हैं। जानकारी के मुताबिक बरवाला पनिहारी माइनर पर डाटा गांव के कुछ किसानों पर शनिवार की रात्रि को माइनर से पानी चोरी करने का आरोप लगा है। रात को जब माइनर से पानी चोरी किया जा रहा था तो वहां पर सिंचाई विभाग के बेलदारों ने पानी चोरी का विरोध किया। पानी चोरी करने वाले कुछ लोग बेलदारों को धमकाने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी ज्यादा हो गई। बात बिगडऩे पर बेलदारों पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.