अग्रोहा धाम में पूर्णिमा के पावन पर्व पर हुआ भव्य भजन समारोह, छप्पन भोग, भंडारे का आयोजन

वैश्य समाज को सामाजिक व धार्मिक कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक में भी अपने हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए : गर्ग

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 21 जुलाई : अग्रोहा धाम में पूर्णिमा के पावन पर्व पर भव्य भजन समारोह, छप्पन भोग, भंडारा व वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम के नेतृत्व में देश का वैश्य समाज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में लगा हुआ है। देश के कौने-कौने में वैश्य समाज की संस्थाओं द्वारा अस्पताल, स्कूल, धर्मशाला, मंदिर, गौशाला, कॉलेज आदि बनाकर जनता की सेवा में लगा हुआ है मगर वैश्य समाज राजनीतिक में लगातार पिछड़ता जा रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज को सामाजिक व धार्मिक कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक में भी अपने हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर बजरंग गर्ग ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा देवी-देवताओं पर आधारित भजन सुना कर जनता का मन मोह लिया।

इस अवसर पर गोविंद प्रसाद अग्रवाल गोरखपुर, राष्ट्रीय महासचिव चूडिय़ाराम गोयल, राष्ट्रीय युवा संयोजक अनंत अग्रवाल सीटू,वैश्य समाज जिला प्रधान एनके गोयल, प्रेम कुमार अग्रवाल चंडीगढ़, विवेक अग्रवाल भुनेश्वर, जय कुमार बंसल पटियाला, प्रेम कुमार अग्रवाल सिक्किम, अनिल अग्रवाल दिल्ली,  श्याम सुंदर मित्तल राजस्थान, महेश अग्रवाल मथुरा, निर्माण समिति ऋषिराज गर्ग, नीरज अग्रवाल, सुरेंद्र बागड़ी, सज्जन गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, आनंद गोयल, सुरेश बंसल, बजरंग असरावां वाले, त्रिलोक कंसल, आशीष सिंगल, रमेश कुमार सिंगला, विजय मोहन सिंगल, शिबू कंसल, निरंजन गोयल, राहुल गर्ग, गजानंद गर्ग, संदीप अग्रवाल फतेहाबाद, संजय मित्तल सदलपुर आदि समाज के प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.