कांग्रेसी सांसद द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता सामने आई : हनुमान वर्मा

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 22 जून : हिसार के सांसद का महिलाओं पर टिप्पणी करना अति निन्दनीय ये बात भाजपा के वरिष्ठ नेता हनुमान वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में कहीं। वर्मा ने कहा कि मंच के माध्यम से हिसार के सांसद कहते हैं  कि औरत कभी विरासत की पगड़ी की हकदार नहीं होती। विरासत की पगड़ी तो पुरुषों की होती है। लगता है कि कांग्रेस ने 3 तलाक़ बिल का विरोध इसी औरत विरोधी मानसिकता के कारण किया और इसीलिए शायद कांग्रेस 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रही थी। कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाएं राजनीति में आगे बढ़े। वर्मा ने कहा शायद जयप्रकाश भुल गये कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने विरासत की पगड़ी श्रीमती इंदिरा गांधी को दी और उसके बाद राजीव गांधी की विरासत की पगड़ी सोनिया गांधी को मिली। उस पार्टी में रह कर जिन सोनिया गांधी के रहमो-करम से हिसार लोकसभा की सीट पाने वाले व्यक्ति आज किरण चौधरी के भाजपा में आने पर इसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। वो भुल गये ये पगड़ी भरी सभा में चौधरी बंसीलाल ने अपनी पोती श्रुति चौधरी के सिर पर रखी थी। आज उनको चौधरी बंसीलाल की विरासत में खोट नजर आने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.