टाउन पार्क वेलफेयर समिति के साथ किया निरीक्षण पार्क का निरीक्षण
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 22 जून : उपायुक्त एवं निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने शनिवार को टाउन पार्क टाउन पार्क के नवीनीकरण के कार्य का अधिकारियों व टाउन पार्क वेलफेयर समिति के सदस्यों के साथ कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उप निगम आयुक्त विरेन्द्र सहारण, एमई संदीप बैनीवाल, जेई प्रवीन चौहान, पूर्व पार्षद प्रीतम सैनी, डॉ रमेश पूनिया, रिटायर्ड सुपरिटेंडिंग इंजीनियर बलवंत बूरा, अनिल नारंग, सुरेन्द्र नारंग, जनक जांगडा, बिजेंद्र दलाल, प्रताप यादव,विजय अरोड़ा, विजय तिरखा रिटायर्ड एक्शीयन हाउसिंग बोर्ड, ठेकेदार कृष्ण ऐरन, आर्कीटेक्ट संदीप कुमार सहित कंसल्टेंस एंजेसी भी मौजूद रही। निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने समिति को बताया कार्य पूर्ण होने के पश्चात यह टाउन पार्क प्रदेश का सबसे सुंदर पार्क होगा जिसकी तुलना देश के सुंदर पार्कों में भी होगी। उन्होंने बताया कि टाउन पार्क में आकर्षक एंट्री गेट, फाउंटेन, क्लर लाईटस, झील, ओपन एयर थियेटर, योग कॉर्नर, पार्किंग स्थल सहित ग्रीनरी, पानी व आमजन की जरूरत के मुताबिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएंगा। उन्होंने बताया कि इसके नवनिर्माण के पश्चात यह स्थान एक पर्यटक स्थल के रूप में अलग पहचान होगी। इस दौरान टाउन पार्क वेलफेयर समिति के सदस्यों ने उपायुक्त एवं निगमायुक्त ने कहा कि इस पार्क में हरे पेड़ों को न उखाडा जाए। जिस पर उपायुक्त एवं निगमायुक्त ने कहा कि जितना हो सकेगा उतने ज्यादा से ज्यादा पेडो को बचाया जाएगा। इस दौरान पानी की व्यवस्था को लेकर उपायुक्त एवं निगमायुक्त ने बंद पडे नल को तुरंत प्रभाव से चालू करवाने के आदेश दिए।

Leave a Reply