कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कलम से बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपये करेंगे : भूपेंद्र हुड्डा

जयप्रकाश के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने आदमपुर विधानसभा के गांव बालसमंद, नई अनाज मंडी आदमपुर और ढंढूर जनसभा को किया संबोधित

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 14 मई : हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आदमपुर विधानसभा के गांव बालसमंद, नई अनाज मंडी आदमपुर और ढंढूर में जनसमूह को संबोधित करते हुए जयप्रकाश को विजय बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने मंच से जनता को संबोधित किया।

मंच से बोलते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा क कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र पांच न्याय और 25 गारंटी का वादा किया है।  घोषणापत्र में पार्टी के पांच न्याय – हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय शामिल है। कांग्रेस ने श्रमिक न्याय के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य का अधिकार देने, न्यूनतम मजूदरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित करने और शहरी रोजगार गारंटी का वादा किया है। उसने नारी न्याय के अंतर्गत महालक्ष्मी गारंटी के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने समेत कई वादे शामिल है।

उन्होंने कहा कि एक बार कांग्रेस का घोषणा-पत्र पढऩे के बाद भाजपा को कोई वोट नहीं देगा। उन्होंने कहा कि यह कोई मामूली चुनाव नहीं है यह चुनाव तय करेगा कि भाजपा जैसी तानाशाह सरकार खत्म होगी और प्रजातंत्र की जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संविधान को धीरे-धीरे खत्म करने का प्रयास कर रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि मैं देश नहीं बिकने दूंगा वहीं आज देश की संपत्ति को अपने अमीर मित्रों को बेच रहे हैं। उन्होंने लोगों से जयप्रकाश विजय बनाने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनाने का मुख्य उद्देश संविधान व प्रजातंत्र बचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में अगर 10 सालों में कोई काम हुआ होता तो इन्हें वोट मांगने की जरूरत ना पड़ती अब हालत यह हो गई है कि वे छिप-छिपकर गांवों में आते है अगर हमारी सरकार बनती तो दिल्ली से रोहतक और रोहतक से हिसार मेट्रो लाईन बन जाती। हम जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। हमारी सरकार बनने पर पहली कलम से बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपये करेंगे। हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। 500 रुपये प्रति गैस सिलेंडर देंगे। आज बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर एक साल भीतर युवाओं को दो लाख रोजगार देंगे। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रो, संपत सिंह, पूर्व विधायक कुलबीर बेनिवाल, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक प्रो. रामभगत शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सूरा, पूर्व चेयरमैन करण सिंह रानोलिया, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता बजरंगदास गर्ग, जय प्रकाश के पुत्र विकास सहारण, सुरेंद्र नंबरदार, कांग्रेस नेता अनिल मान, दिलबाग हुड्डा, भूपेंद्र कासनिया, गुरमेश बिश्नोई, सुरेंद्र पंघाल, बीरसिंह दलाल, मनोज टांक माही, रामप्रकाश जांगड़ा, जयसिंह पाली, सुमन शर्मा, रमेश गोदारा, सत्यबाला, किरण बाला, रूकेश पूनिया, हरफूल खान भ_ी सहित अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.