पाठकपक्ष न्यूज
नई दिल्ली, 25 जून : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने जमानत पर लगी रोक को बढ़ा दिया है। इसके कारण तिहाड़ जेल में ही रात कटेगी। गौरतलब है कि राउज एवन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को केजरीवाल को जमानत दी थी। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उच्च न्यायालय जाकर जमानत पर स्टे ले लिया। इसके बाद से प्रवर्तन निदेशालय और अरविंद केजरीवाल के बीच जमानत को लेकर रस्साकशी जारी है। जस्टिस सुधीर कुमार जैन की वेकेशन बेंच प्रवर्तन निदेशालय के पक्ष में यह आदेश जारी किया है। दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला आने से पहले अरविंद केजरीवाल ने पहले 20 पेज का हलफनामा दाखिल किया किया था। सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट से कहा है कि चूंकि वह केंद्र में राजनीतिक व्यवस्था का विरोध करते हैं, इसलिए उनके खिलाफ झूठा मामला बनाया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय के आरोप को बेतुका, बेबुनियाद और पूरी तरह से गलत हैं।
Leave a Reply