शहर के हालातों को देखते हुए विधायक को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए इस्तीफा : रामनिवास राड़ा

शहर के हालातों को देखते हुए विधायक को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए इस्तीफा : रामनिवास राड़ा

-पाठकपक्ष न्यूज- शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और व्यापारी डर के साए में जीने को मजबूर हैं। शहर में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है तथा शासन-प्रशासन सब गहरी नींद में सोए हुए है। शहर के ऐसे हालातों को देखते हुए विधायक एवं कैबिनेट मंत्री को नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामनिवास राड़ा ने आज ऑटो मार्केट में तीन व्यापारियों से फिरौती मांगे जाने के विरोध में व्यापारियों द्वारा दिए जा रहे धरने को संबोधित करते हुए कही। रामनिवास राड़ा ने कहा लचर कानून व्यवस्था के चलते बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि शहर में लगातार दिन दहाड़े तीन-तीन जगह व्यापारियों से फिरौती मांगी जा चुकी है लेकिन पुलिस अभी तक इसमें शामिल एक भी अपराधी को पकड़ नहीं पाई है। रामनिवास राड़ा ने कहा सरकार तुंरत प्रभाव से अपराधियों को गिरफ्तार कर अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए ताकि व्यापारी व आमजन राहत का जीवन बिता सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.