कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम अधिकारियों को दिल्ली रोड के चौड़ीकरण के विकल्प ढूंढने के दिए निर्देश

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 3 अगस्त : कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम अधिकारियों को दिल्ली रोड के चौड़ीकरण के विकल्प ढूंढने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीबाई चौक से जिंदल पुल तक रोड को चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के नवनिर्मित विश्रामगृह के निर्माण कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त प्रदीप दहिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.