लगातार चौथे वर्ष एग्री एकेडमी ने प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 3 अगस्त :  एग्री एकेडमी हिसार बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के सपने को भी पूरा करने का काम कर रही है। संस्था का पिछले चार साल का ऐतिहासिक परिणाम पूरे प्रदेश में अलग पहचान बना चुका है। इसको लेकर संस्था के डायरेक्टर अनिल सर ने आज पाठकपक्ष से बातचीत करते हुए कहा कि एग्री एकेडमी ने 2021, 22, 23 और 24 में शानदार रिकॉर्ड परिणाम दिया है। संस्था ने 2021 में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बीएससी एग्रीकल्चर की प्रवेश परीक्षा में पूरे हरियाणा में टॉपर दिया। 55 सीटों में 45 सीटों पर संस्था के बच्चों ने दाखिला पाया। इसके बाद 2022 व 23 में भी एकेडमी ने रिल्जट मेंटेन रहा। उन्होंने कहा कि 2024 में हमने अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया। टेंथ में संस्था के यंशु, सूर्यांशी व रोहित पूरे हरियाणा में प्रथम रैंक पर रहे। तीनों ने 100 में से 91 अंक पाए। 12वीं के बाद बीएससी एग्रीकल्चर 4 वर्षीय प्रोग्राम में अग्रोहा के राहुल जाखड़ ने 88.5 अंक लेकर पूरे हरियाणा में इतिहास रचा।एचएयू में इससे ज्यादा अंक किसी भी बच्चे के नहीं आए हैं। 6 ईयर प्रोग्राम में तीन बच्चे टॉपर रहे हैं।

अनिल सर ने बताया कि हमारी एकेडमी के लिए हमारा परीक्षा परिणाम ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि  एचएयू की हरियाणा में बीएससी एग्रीकल्चर की कुल सीटों में से 88 फीसदी सीटें उनकी एकेडमी के बच्चे पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एकेडमी में नीट, वीएलडी, एनडीए के लिए भी कोचिंग दी जा रही है। एकेडमी में प्रदेश के सभी जिलों से बच्चों तैयारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। इनके रहने, खाने-पीने आदि के लिए संस्थान ने हॉस्टल की व्यवस्था कर रखी है। एकेडमी की ओर से लड़कियों व लडक़ों के लिए अलग-अलग हॉस्टल की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि एकेडमी का प्रबंधन व स्टाफ शिक्षा, संस्कार, सुरक्षा और सफलता चारों पिलर पर कड़ी मेहनत के साथ अच्छे से काम कर रहा है। उन्होंने बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करेें। इसके बाद आने वाला कल आपका होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.