रोटरी सेंट्रल हिसार डायनामिक के सदस्यों ने मोक्ष वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताया

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 15 जुलाई :  रोटरी सेंट्रल हिसार डायनामिक के सदस्यों के द्वारा समाजिक सेवा कार्यों की शृंखला में मोक्ष वृद्धाश्रम कैमरी रोड पर एक प्रोजेक्ट का आयोजन किया। क्बल के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, भजन गाये व उनके साथ अनुभव सांझा किया। क्लब ने उनकी आवश्यकताओं के अनुसार गद्दे, तोलिये व अन्य सामान भेंट किया।

क्लब की प्रधान नीरजा खन्ना ने कहा कि हमार उद्देश्य न केवल उन्हें सहायता प्रदान करना है बल्कि उनके साथ समय बिताना व उनके जीवन में कुछ खुशियां लाना है। स्प्रिंगफील्ड स्कूल के बच्चों ने उन्हें भजन सुनाए, जिससे वह बहुत प्रसन्न हुए व उन्होंने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर समाजसेविका पंकज संधीर, डॉ. रंजू पोपली, संगीता कत्याल, अर्चना ठकराल, सीमा रहेजा, गितांजली महता, उषा रहेजा, अंजू ठकराल, मीनू मलिक, सलिल सहगल, वीना ग्रोवर, मीरा कत्याल, सरिता ग्रोवर, उषा जावा, सुनीता महतानी, वन्दना गोयल, उर्मिल महता उपस्थित थे।.

Leave a Reply

Your email address will not be published.