हिसार, 3 जुलाई : हिसार जिले के बरवाला खंड के अंतर्गत आने वाले गांव राजली स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अज्ञात चोर ने कंप्यूटर लैब की अलमारी का दरवाजा तोड़कर हजारों रुपए की कीमत का सामान चोरी कर लिया। स्कूल प्रिंसिपल सुशील पूनिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरवाला पुलिस को दी शिकायत में प्रिंसिपल सुशील पूनिया ने बताया कि ग्रीष्म आकाश में स्कूल बंद थे। 30 जून को स्कूल टीचर सुरेंद्र कुमार से सूचना मिली कि हमारे स्कूल की कंप्यूटर लैब से रात को समय करीब 10 से 11:00 के बीच चोरी हो गई। सूचना पर मैं स्कूल में पहुंची और कंप्यूटर लैब को चेक किया तो पता चला कि कंप्यूटर लैब का दरवाजा तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की है।
Leave a Reply