कुमारी सैलजा ने कहा कि सब्जियों, खाद्य पदार्थो और फलों की कीमतों ने घर का बजट ही बिगाडकऱ रख दिया है महिलाओं के लिए घर चलाना दूभर हो गया है। कोई भी सब्जी 60-80 रुपये प्रति किग्रा से कम नहीं है। प्याज खूब रूला रहा है, टमाटर खूब लाल हो रहा है, नीबू, लहसुन, परवल, खीरा के भी भाव चढ़े हुए है। पहले प्याज 60 रुपये पहुंच गया था जो अब 80 और कुछ शहरों में तो 100 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया है। लहसुन 300 पार हो गया है, नींबू 200 से 250 प्रति किग्रा पहुंच गया है। आलू 40 से 50 रुपये प्रति किग्रा तक है। परवल, भिंडी, खीरा, घीया, तोरी, अरबी, बींस के भी मिजाज बिगड़े हुए है। अदरक 250 से 300 रुपये तक, शिमला मिर्च 100 रुपये, हरा धनिया 300 रुपये प्रति किग्रा बिक रहे हैं। सब्जियों के भाव फलों पर भारी पड़ रहे हैं। सब्जियां पहुंच से दूर होती जा रही है, मसाले, दाल और अन्य खाद्य पदार्थ तक महंगे होते जा रहे हैं। ऐसे हालात में कहा जा सकता है कि रोम जल रहा है और नीरो बंसी बजा रहा है। कालाबाजारी को लगातार बढ़ावा देने वाली इस भाजपा सरकार को जनता सबक सिखाकर रहेगी, कांग्रेस की सरकार बनने पर जमाखोरी और कालाबाजारी में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply