पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 13 जुलाई : जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्च की बैठक जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन जिला महामंत्री डॉ. देशराज बरवाला ने किया। मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी स्दस्स्य अशोक कन्नोजिया थे व विशिट अतिथि के तौर पर हिसार जिला के प्रभारी डॉ. विनोद स्वामी उपस्थित हुए। इस अवसर पर अशोक कन्नोजिया ने कहा कि मौजूदा सरकार ही एकमात्र पिछड़ा वर्ग हितेषी सरकार है। इस सरकार के बिना पिछड़े वर्ग को राजनेतिक आरक्षण मिलना कतई मुनासिब नहीं था। अपने संबोधन में डॉ. विनोद स्वामी ने कहा कि हिसार जिले का संगठन काफी मजबूत है और इसी दम पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प करवाया। इस मौके पर संजीव गंगवा ने सरकार द्वारा किये गये पिछड़ा वर्ग हितेषी फैसलों का गुणगान किया। गोल्डी सैनी ने कहा की 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में होने वाले सम्मेलन को एतिहासिक बनाने में हिसार जिला कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। इस अवसर पर चेयरमैन नरेश जांगड़ा, सतीश गिल, अम्बिका पार्षद, रत्न सैनी, मास्टर विजेंद्र, विनोद गिल, ईश्वर सैन, अनिल जोगी, सीता राम जांगड़ा, श्याम जांगडा, रमेश सैन, बीरबल स्वामी आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply