पाठकपक्ष न्यूज
टोहाना, 1३ जून : सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस की नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव का पड़ाव पार कर दिया है अभी हरियाणा में अगला पड़ाव पार और करना है, सब मिलजुल कर रहें देखना प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जो कल तक किसी को अपने पास में खड़ा तक नहीं होने देते थे आज वो दूसरे लोगों का हाथ पकड़कर चल रहे हैं और उन्हें गले लगा रहे है यहीं लोकतंत्र है और यहीं लोकतंत्र की ताकत है जो अच्छे- अच्छे तानाशाह का अहम और वहम दोनों दूर कर देती है।
वे वीरवार को धन्यवादी दौरे में टोहाना के एक मैरिज पैलेस में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री की दावेदारी करता है तो उसे यह सोचना चाहिए कि इस दौड़ में कोई और भी शामिल हैं। उधर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे ही नहीं पूरा हरियाणा सैलजा को मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि सारे काम प्राथमिकता से होंगे, मिल बैठकर काम करेंगे, कमेटियां बनाई जाएंगी हर कमेटी अपना अपना काम करेगी ताकि लोगों को किसी भी परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि राजनीतिक में कार्यकर्ता सबसे अहम कड़ी होता है, कार्यकर्ता ही नेता बनाता है, हम सबको मिलजुलकर रहना है काम करना है हमारी यहीं ताकत और जनता का आशीर्वाद झूठ पर टिकी भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाकर रहेगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य बलजिंदर सिंह ठरवी और कार्यकर्ताओं ने सैलजा का भव्य स्वागत किया और फूल मालाएं पहनाकर उन्हें जीत की बधाई दी। टोहाना के पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह, हांसी के पूर्व विधायक अतर सिंह सैनी व सर्व खाप पंचायत के राष्ट्रीय प्रवक्ता व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूबे सिंह समैण, समैण के सरपंच रणबीर सिंह गिल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरपाल सिंह बुडानिया, पूर्व विधायक परमवीर सिंह, पूर्व जिला फतेहाबाद प्रधान सरदार रणधीर सिंह, कृष्ण नांगली, सरदार बलदेव सिंह दंदीवाल, पूर्व पार्षद रामेश्वर मुआल समैण, टोहाना बार एसोसिएशन के सह सचिव एडवोकेट कंवलजीत बेहमनी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट प्रवीण राणा भूना,पहुंचे।
सैलजा ने कहा कि टोहाना हल्का से जनता ने उन्हें जो मान सम्मान दिया है वे उसे कभी नहीं भूलेंगीं, उन्होंने कहा कि इस मान सम्मान को डबल करके हर कार्यकर्ता को लौटाऊंगी।

Leave a Reply