Author: Deepika Ahluwalia (Deepika Ahluwalia)

Post

संक्रांत पर महारानी लक्ष्मीबाई काॅलेज में पंतग बनाओ प्रतियोगिता 

आज भिवानी रोहिल्ला स्थित महारानी लक्ष्मीबाई काॅलेज में मकर संक्रांति के अवसर पर अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘पंतग बनाओ-पंतग उड़ाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पंतग बनाने और उड़ाने के बहाने बेटियों को ऊंचा आकाश निहारने के लिए प्रेरित किया गया ताकि वे जीवन में कैरियर की ऊंचाई को भी छू सके । महाविद्यालय डायरेक्टर डॉ...

Post

डीजीपी शत्रुजीत कपूर हिसार मंडल के दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आज पहुंचे हिसार ।

एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने हिसार पहुंचने पर डीजीपी का किया स्वागत हिसार 12 जनवरी । हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने आज हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर का पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में पहुंचने पर स्वागत किया । शत्रुजीत कपूर हिसार मंडल के दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम के दौरान आज हिसार...

Post

हरियाणा में सफाई के नाम पर बहाया अरबों रुपया, स्वच्छता सर्वे में गिरे औंधे मुंह:कुमारी सैलजा

सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर नहीं कोई ध्यान, कचरा निस्तारण के हालात बेहद खराब आज तक नहीं हुआ किसी भी जिले में सूखे और गीले कूड़े का अलग-अलग उठान पांचवें से 14वें स्थान पर लुढ़ककर भी सरकार अपनी पीठ थपथपाने में सबसे आगे चंडीगढ़, 12 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय...

Post

राम मंदिर: सियासी मंच या आस्था का उत्सव  

राजनीति अपनी जगह है लेकिन राम मंदिर करोडों भारतीयों के लिए आस्था का विषय है। राजनीति कैसे साधारण विषयों को भी उलझाकर मुद्दे में तब्दील कर देती है, रामजन्मभूमि का विवाद इसका उदाहरण है। आज के भारत का मिजाज़, अयोध्या में स्पष्ट दिखता है। आज यहां प्रगति का उत्सव है, तो कुछ दिन बाद यहां...

Post

बच्चे मिट्टी के घड़े, अभिभावक कुम्हार।

जैसा चाहो वो बने, दे दो जो आकार।। बालमन कच्ची मिट्टी के समान, जैसा आकार देंगे, वैसा बन जाएंगे। बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं। उन्हें जैसा आकार दो वे वैसा ढल जाते हैं। उनके मन में आर्थिक रूप से कमजोर या अन्य धर्म या जाति के विद्यार्थियों के लिए कोई भेदभाव नहीं होता। वे अपने आसपास के...

Post

डिप्टी स्पीकर गांव दाहिमा व गुंजार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों से हुए रूबरूहिसार, 03 जनवरी।

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा बुधवार को गांव दाहिमा व गुंजार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें यात्रा के दौरान प्रदत्त की जाने वाली सरकारी योजनाओं व सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया।डिप्टी स्पीकर ने गांव...

Post

सुरक्षा प्रभारी बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए एक संगठित टीम की तरह करें काम- डीजीपी हरियाणा : 85 कानून और व्यवस्था कंपनियां बढ़ाएंगी जन सुरक्षापंचकूला 30 दिसंबर। हरियाणा पुलिस द्वारा हरियाणा 112 के कार्यालय में वीवीआईपी, वीआईपी तथा मेला ड्यूटी में पुलिस फोर्स की तैनाती तथा बेहतर प्रबंधन को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश भर के सुरक्षा प्रभारियो तथा सिक्योरिटी ब्रांच में कार्यरत अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा भागीदारी सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि प्रदेश भर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने को लेकर 85 लॉ एंड ऑर्डर कंपनियां बनाई गई है और यह कंपनियां जब संगठित होकर काम करेंगी तो निश्चित तौर पर ही इसके परिणाम पहले की अपेक्षा कई गुना बेहतर होंगे । उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सुरक्षा प्रभारियो को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर जिले में दो या इससे अधिक कंपनियां बनाई गई है ताकि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति उत्पन्न होने पर इससे प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा प्रभारी को अपने काम को लेकर स्पष्टता होनी चाहिए । सभी को यह पता होना चाहिए कि किस से क्या काम करवाना है और काम को लेकर उनसे क्या अपेक्षा है । उन्होंने अपने संबोधन में क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर आईजी कानून एवं व्यवस्था हरदीप दून ने कहा कि वीवीआईपी, वीआईपी तथा मेलो की ड्यूटी में सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी प्रभारी इस दौरान सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के साथ-साथ आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। इसके अलावा , वे त्यौहारों, धार्मिक आयोजनो तथा मेलो आदि में सुरक्षा व्यवस्था का बारिकी से अध्ययन करते हुए कार्य करें। श्री दून ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुरक्षा प्रभारियो से कार्य के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और उनकी कार्यप्रणाली बेहतर बनाने को लेकर सुझाव आमंत्रित किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पब्लिक मीटिंग के दौरान सुरक्षा के इंतजामों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर आईजी कानून एवं व्यवस्था हरदीप दून, आईजी अंबाला सिबास कविराज , आईजी वाई पूरण कुमार, सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची प्रकाशितमतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने के लिए 3 जनवरी तक जमा करवाई जा सकती हैं दावे/आपत्तियांहिसार, 01 जनवरी।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव के दृष्टिगत रूल 11 के तहत मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है।यह जानकारी देते हुए निर्वाचक अधिकारी सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) जयवीर यादव ने बताया कि मतदाता सूची को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया...

Post

ससपा ने सोसायटी घोटाले के पीडि़तों का पैसा दिलवाने व दोषी अफसरों पर कार्यवाही को लेकर विधायक जोगीराम सिहाग को सौंपा ज्ञापन- विधायक जोगीराम सिहाग ने मुख्यमंत्री के समक्ष मामला रखने का दिया आश्वासन –

सोसायटी घोटाले के पीडि़तों का पैसा ब्याज सहित लौटाए सरकार : नंद किशोर चावलाहिसार 1 जनवरी : नंदकिशोर चावला राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजन समाज पार्टी संबंधित तीसरा मोर्चा ने प्रशासक डिस्ट्रिक्ट एवरग्रीन सोसायटी बैंक नजदीक रेलवे फाटक पुल बिजली घर कृष्णा नगर हिसार  में जमा राशि जनता के 24 करोड़ रुपए घोटाला सहकारिता विभाग हरियाणा के...

Post

सेक्टर 14 में नव वर्ष का आगाज हवन के साथ

हिसार, 1 जनवरी : श्रीगणेश प्रभात मंडल के तत्वाधान में आज प्रात: नव वर्ष के उपलक्ष्य में सेक्टर 14 के मुख्य सुभाष पार्क में हवन-यज्ञ व भजन-संकीर्तन का आयोजन किया गया। हवन से पूर्व प्रतिदिन की भांति योग, प्राणायाम एवं भजन कीर्तन किया गया। जी.सी.नारंग ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से मंडल द्वारा सुबह...