पाठकपक्ष न्यूज
हिसार: उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोग को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाएं जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीसीजी वैक्सीनेशन को लेकर जिले में लक्षित लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद 8 जनवरी से टीकाकरण अभियान को शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन हेतु घर द्वार पर जाकर आशा वर्कर 18 से 60 साल तक आयु वर्ग में संवेदनशील लोगों की पहचान करेगी। इस सर्वेक्षण के बाद बीसीजी टीकाकरण अभियान को जनवरी के मध्य में शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी स्वास्थ्य खंडों में लाभार्थियों का डाटा तैयार किया जाएगा। डाटा को कंपाइल कर सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद वैक्सीनेशन के सेशन लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए निर्धारित कि जाएंगे। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने एडल्ट बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अब अगले चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि बच्चों को बीसीजी वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पहले से ही चली आ रही है।
जिले में 8 जनवरी से चलाया जाएगा बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान

Leave a Reply