13वीं पुण्यतिथि पर चौ. भजनलाल को किया याद, समर्थकों ने की श्रद्धांजलि अर्पित

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 3 जून :  पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मूख्यमंत्री स्व. चौ. भजनलाल विरले इंसान थे, जिन्होंने सदैव समाज के गरीब, पिछड़े तथा कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। भले ही वे आज हमारे बीच मौजूद नहीं है, परंतु जनता अपने महान नेता को सदैव अपने दिलों में जिंदा रखेगी। पिछले 12 वर्षों में मुझे पारिवारिक, सामाजिक तथा राजनीतिक स्तर पर उनकी बहुत कमी महसूस हुई, परंतु एक अद्वितीय शक्ति के रूप में वे सदा मेरे साथ रहेंगे और उनके संस्कार मुझे लोगों के हितों के लिए संघर्ष करने की पे्ररणा देते रहते हैं। 

कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार को भजनलाल की 13वीं पुण्य तिथि पर हिसार स्थित बिश्नोई मंदिर स्थिति उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं आदमपुर स्थित उनकी समाधी पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम, द्वारका प्रसाद, ओमप्रकाश गवर्नर, विक्रांत बिश्नोई सहित सभी पारिवारिक सदस्यों ने भी चौ. भजनलाल की समाधी पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया। इसके उपरांत आरदमपुर स्थित बिश्नोई मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में भी कुलदीप बिश्नोई ने भाग लिया। चौ. भजनलाल की 13वीं बरसी पर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने रक्तदान शिविर, हवन यज्ञ तथा गरीबों, बच्चों को फल वितरित करके उन्हें याद किया। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि स्व. चौ. भजनलाल राजनीति में होते हुए भी सदैव सामाजिक रहे। विरोधियों को भी अपना बनाने की उनकी कला का हर कोई मुरीद था। विधायक, सांसद, केन्द्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री के ओहदे पर रहते हुए उन्होंने समाज की 36 बिरादरी व प्रदेश के हर क्षेत्र का एक समान चहुमुखी विकास करवाया। यही कारण है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ रही और उनके परिवार राज्य के हर क्षेत्र से न केवल चुनाव लड़े, बल्कि जीत भी दर्ज की। ऐसी महान शख्सियत सदियों में पैदा होती हैं। चौ. भजनलाल ने सत्ता में रहते प्रदेश की 36 बिरादरी के लिए एक समान विकास कार्य करवाए तथा राज्य के हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाया। चाहे एसवाईएल के निर्माण का मामला हो या फिर प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने का फैसला, हर एक अंतरराज्यीय मसले पर चौ. भजनलाल ने हरियाणा प्रदेश की वकालत पूरे दमदार तरीके से की। मानेसर में टेक्नीकल हब व औद्योगिक नगरी बन चुके गुडग़ांव का ब्लू प्रिंट तैयार करवाना, एक परिवार को एक रोजगार योजना लागू करना, पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करके 25 वर्षों के बाद दोबारा जिला परिषदों का गठन करना व महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था करना, ग्रामीण क्षेत्रों को दिन भर में 16 घंटे बिजली उपलब्ध करवाना, अपनी बेटी अपना धन योजना लागू करके कन्या के जन्म पर 2500 रुपये के इंदिरा विकास पत्र के बदले 18 वर्ष बाद 25000 रुपये का भुगतान किया जाना व लड़कियों के लिए स्नातक तक मुफ्त शिक्षा योजना लागू करना, मात्र पांच वर्ष के कार्यकाल में 45000 नए ट्यूबवेलों को बिजली कनेक्शन देकर एक रिकॉर्ड स्थापित करना आदि उनके मुख्यमंत्री काल की उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त है। इस दौरान रणधीर सिंह पनिहार, बलदेव खोखर, नरेश जांगड़ा चेयरमैन, निहाल सिंह गोदारा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

हिसार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिश्नोई सभा, हिसार के प्रधान श्री जगदीश चंद्र कड़वासरा, सचिव अमर सिंह मांजू, कोषाध्यक्ष कृष्ण पुनिया, उप प्रधान आत्मा राम जाजूदा, सुरेंद्र लांबा, कार्यकारणी सदस्य रामसिंह ज्यानी, बद्री धायल, श्रीराम सिहाग, राजा राम ज्यानी, हनुमान रॉड, महासभा के वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष देहडु, अ भा गुरु जंबेश्वर कर्मचारी कल्याण समिति प्रधान श्री निहाल सिंह गोदारा, श्री रणधीर पनिहार (समाजसेवी), सुभाष सारण, रामकुमार ज्यानि, रामेश्वर रॉड, रामसिंह ज्यानी, चौथा राम ज्यानी, मंदीप बिश्नोई, एडवोकेट, चंद्र सारण, कुलदीप देहडू, सिवानी, अनूप भांभू सिवानी, सेठी सिवानी, मनमोहन एचरा, श्रवण खीचड़, नवीन पुनिया, अनिल खीचड़, विनोद खीचड़, राजकुमार खीचड़ (लाला), पाला राम ज्यानी, कुलदीप ज्यांनी, ओमप्रकाश खीचड़, मखन मांजू, कृष्ण जोहर, रमेश गोदारा इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को लडुओ का प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान पूरे भारतवर्ष जिनमे मुक्तिधाम मुकाम, (बीकानेर), जांबा (फलोदी), दिल्ली,पंचकुला, टोहाना, कुरुक्षेत्र, डबवाली, गुरुग्राम आदि सभाओं द्वारा प्रिय नेता का कार्यक्रम आयोजन कर श्रदांजली अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.