द ई 5 महिला महाविद्यालय का गुरु जंभेश्वर विज्ञानएवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार की टीम ने वार्षिक निरीक्षण किया

द ई 5 महिला महाविद्यालय का गुरु जंभेश्वर विज्ञानएवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार की टीम ने वार्षिक निरीक्षण किया



पाठकपक्ष न्यूज
हांसी, दिसम्बर : द ई 5 महिला महाविद्यालय गढ़ी, हांसी मे गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार की तरफ से वार्षिक निरक्षण टीम ने दौरा किया। उन्होंने कॉलेज मे उपलब्ध सभी सुविधाओं का मूल्यांकन किया। टीम के अध्यक्ष प्रोफेसर ममता सिंह एवम डॉ. पुनीत कत्याल काकॉलेज परिसर में पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ रामप्रताप और समस्त स्टाफ सदस्यों के साथ स्वागत किया। टीम के समक्ष प्राचार्य डॉ रामप्रताप ने कॉलेज की सभी सुविधाओ से रूबरू करवाया। जिसमें उन्होंने कॉलेज में चल रहे सभी कोर्स,
कॉलेज की उपलब्धियों के साथ ही यहां छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं का ब्योरा रखा। कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर किए गए कार्यों की प्रेजेंटेशन दी । वार्षिक निरीक्षण प्रक्रिया जांच के दौरान शिक्षक व छात्र की उपस्थिति संबंद पत्र वर्ग विषय वार छात्रों का नामकरण पंजी समेत अन्य अभिलेख की जांच की और सभी
प्रयोगशालाये, पुस्तकालय में छात्रों की उपस्थिति देखी। वर्क संचालन सुनिश्चित करनेके सभी उपायों को अपनाने की बात कही। उन्होंने कालेज के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों की बेहतर उपस्थिति कोशैक्षणिकवातावरण के लिए अच्छा बताया कुछ बिंदुओं को उन्होंने बारीकी से देखा और निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.