पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 1 दिसम्बर : पूज्य पिताजी श्रीकृष्ण जी महाराज एवं पूज्य मां रेखाजी महाराज के मागदर्शन मैं मंगलमय जाप की पूर्णाहुति 3 दिसम्बर को श्रीसुन्दरकाण्ड पाठ व महाआरती के साथ होगी। ये जाप 2 नवम्बर को शुरु हुए थे। श्रीराम
शरणम् आश्रम, अर्बन एस्टेट – ।। के सेवादार एल.डी. पोपली के अनुसार जाप की पूर्णाहुति पर आश्रम में साधक एकत्र होकर सायं 4 बजे से 6 बजे तक श्रीसुन्दरकाण्ड पाठ करेंगे तथा 6:15 बजे से 6:30 बजे तक महाआरती की जाएगी। उन्होंने साधकों से अनुरोध किया है कि श्री सुन्दरकाण्ड पाठ व महाआरती के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लें व गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।
मंगलमय जाप की पूर्णाहुति सुन्दरकाण्ड पाठ व महाआरती के साथ 3 को

Leave a Reply