प्रभु श्रीराम की कथा सुनते समय जिसका हृदय द्रवित हो उठे वही सच्चा भगत : कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री
हिसार, 16 अप्रैल : श्री रामलीला कमेटी कटला के रामनवमी महोत्सव के अंतर्गत 17 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारियां चरम पर हैं। इस शोभा यात्रा में अलौकिक झांकियां देखने का अवसर मिलेगा। कटला रामलीला कमेटी द्वारा सभी श्रद्धालुओं को धर्म ध्वजा भेंट की जाएंगी। श्रद्धालु शोभा यात्रा में इन ध्वजाओं को लहराते हुए आगे बढ़ेंगे। विशेष बात यह है कि ये धर्म ध्वजाएं श्रद्धालु अपने घर ले जाकर उसे शिखर पर स्थायी रूप से स्थापित कर सकते हैं।
श्री रामलीला कमेटी कटला के प्रधान सुरेंद्र लाहौरिया, महासचिव राजेश बंसल व कोषाध्यक्ष रमेश लोहिया ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरुधाम-जटारीधाम से पधारे कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी अपने श्रीमुख से भक्तों को श्रीराम कथा अमृतपान करवा रहे हैं। श्रद्धालुओं में 17 अप्रैल की शोभा यात्रा को लेकर भी काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को महाराजा अग्रसेन भवन में जनकल्याण के निमित प्रात: हवन का आयोजन होगा। इसके उपरांत प्रात: 9.15 बजे श्रीराम जी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा महाराजा अग्रसेन भवन से चलकर मुख्य बाजारों से होते हुए वापस अग्रसेन भवन पहुंचेगी। इसके उपरांत दोपहर 12.15 बजे से श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी ने भरत मिलाप प्रसंग का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया। उन्होंने भरत की श्रीराम के प्रति आस्था का जीवंत चित्रण करके भक्तों को भावविह्वल कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा में ऐसे प्रसंग हैं जिन्हें सुनकर मन व हृदय पुलकित हो उठते हैं। आंखों में अश्रुधारा बहने लगती है। डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कथा सुनते समय जिसका हृदय द्रवित हो उठे वही सच्चा भगत है। उन्होंने कहा कि इंसान अन्य विषयों में उलझा रहता है, उसे धर्म ग्रंथों का स्वाध्याय करना चाहिए। स्वाध्याय से जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है और संकट दूर होते हैं।
श्रीराम कथा के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सावित्री जिंदल की प्रतिनिधि शकुंतला राजलीवाला मुख्यातिथि के रूप मेें उपस्थित रही। इस दौरान अश्विनी गर्ग, नरेश जी मंगाली वाले, जय कुमार बंसल, संजय डालमिया, मुकेश जैन (जैन पेट्रोल पंप), डॉ. सुरेश गोयल, दुष्यंत गर्ग, सुरेश गुप्ता पिंकी जी, सजन गुप्ता, सोहनलाल सिंगला, आनंद गुप्ता, मुकेश बंसल व हरीश गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर शिव कुमार गोयल, सुरेंद्र गर्ग, वीरभान बंसल, कुष्ण कुमार लोहिया, सोहनलाल सिंगला, जनक गुप्ता, कांता गोयल, राधेश्याम अग्रवाल, दिनेश जैन, राजेंद्र बंसल नेताजी, रामनिवास गर्ग परसा, राजेंद्र लोहिया व राजेंद्र मित्तल सहित काफी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply