पात्र व्यक्ति के घरद्वार पर सरकार की सेवाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का संकल्प : डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा 

गांव गंगवा, चिड़ौद, दुबेटा तथा बालावास में विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास, सुनी जनसमस्याएं

हिसार, 10 मार्च : डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से नागरिकों को लाभांवित कर उनकी अधिकतर समस्याओं को दूर करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व में देश व प्रदेश में समान अवसर-समान विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा नई सड़कों तथा गलियों का निर्माण करवाया जा रहा है, वहीं इनके मुरम्मत कार्यों पर भी करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। रविवार को डिप्टी स्पीकर ने गांव गंगवा में चौपाल का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गांव चिड़ौद में राजपूत धर्मशाला की चार दीवारी, गांव दुबेटा में नायक चौपाल तथा गांव बालावास में आईपीबी सड़क का शिलान्यास किया गया। डिप्टी स्पीकर ने का उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और ग्रामीणों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि गांव का विकास होगा, तो देश का विकास होगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे गांवों को साफ-सूथरा तथा हराभरा बनाये। इसके साथ-साथ गांव के चहुंमुखी के लिए प्यार, प्रेम व भाईचारा बरकरार रखते हुए गांव में गुणवत्तापूर्वक विकास कार्यों को सम्पन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि बदलते समय की मांग के अनुरूप जनहित में सरकार ने कई नई पहल की हैं। सरकार का संकल्प है कि हर व्यक्ति को उसके घर द्वार पर सरकार की सेवाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचे। गांवों को लाल डोरा मुक्त कर ग्रामीणों को उनका मालिकाना हक प्रदान करना इसी कड़ी में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वामित्व योजना के रूप में अपनाया जा चुका है। इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, गांव के सरपंच भगवान दास, बीडीओ रोशन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.