हिसार, 10 मार्च : अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े भामाशाह नगर निवासी समाजसेवी महावीर प्रसाद सर्राफ, एडवोकेट का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। स्वर्गीय महावीर प्रसाद सर्राफ के पुत्रों प्रदीप सर्राफ व अरुण सर्राफ ने बताया कि 86 वर्षीय उनके पिता कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वर्गीय महावीर प्रसाद सर्राफ, एडवोकेट ने लगातार 55 साल तक हिसार कोर्ट में प्रैक्टिस की। आज सायंकाल 4:30 बजे ऋषि नगर स्थित शमशान गृह में दाह संस्कार किया गया। नगर की अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
Leave a Reply