व्यावसायिक एवं आधिकारिक समन्वय समिति का गठन व्यवसायिक ईकाईयों व सरकारी विभागों में तालमेल स्थापित करने हेतु समन्वय समिति का गठन 

व्यावसायिक एवं आधिकारिक समन्वय समिति का गठन व्यवसायिक ईकाईयों व सरकारी विभागों में तालमेल स्थापित करने हेतु समन्वय समिति का गठन 

हिसार: 12 फरवरी 2024

जनहित में कार्यरत स्वैच्छिक सामाजिक संस्था सजग ने व्यावसायिक एवं आधिकारिक समन्वय समिति का गठन किया है इस संदर्भ में नई अनाज मंडी में एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता मंडी एसोसिएशन व सजग के संरक्षक पवन गर्ग व सजग के प्रदेशाध्यक्ष वास्तु आर्किटेक्ट सत्य पाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की। सत्य पाल अग्रवाल व पवन गर्ग ने बताया कि उपस्थित सभी व्यवसाइयों की सहमति से सभी प्रकार की व्यवसायिक ईकाईयों व सरकारी विभागों में तालमेल स्थापित करने हेतु समन्वय समिति का गठन किया गया है। सजग के प्रदेश अध्यक्ष सत्य पाल अग्रवाल ने बताया कि सरकारी विभागों द्वारा समय-समय पर बनाए जा रहे नियम कानून प्रावधान के बारे में व्यावसायिक इकाइयों को पूर्ण जानकारी देना तथा उनमें व्याप्त किसी प्रकार की खामी को दुरुस्त करवाना तथा व्यावसायिक इकाइयों की ओर से सहुलियत और सुविधाओं के लिए मिले सुझावों को सम्बन्धित सरकारी विभागों को अवगत कराते हुए उन्हें लागू करवा कर तनाव मुक्त व सहजता से व्यावसाय करने के उद्देश्य को लेकर इस समन्वय समिति का गठन किया गया है समिति में हर क्षेत्र की विभिन्न व्यावसायिक इकाईयो के प्रतिनिधियों नई अनाज मंडी हिसार से एसोसिएशन के प्रधान रामावतार गोयल सहित जगदीश गोदारा, संजय गोयल, अनिल जैन, पवन आदमपुरिया, पवन गुप्ता, रघुनाथ मौठ वाले, सुरेंद्र न्योली वाले, राजेश गर्ग, मुरारी लाल,बजरंग असरावां, निरंजन गर्ग, नरेश राजलीवाला, राहुल गर्ग, इंडस्ट्रियल एरिया से सचिव रणधीर गुप्ता सहित नरेन्द्र गोयल, दुनीचंद गोयल, अनिल सिंगला मंगाली वाले, खल बिनोला एसोसिएशन जिला प्रधान त्रिलोक कंसल, लोहा मंडी से प्रतीक बंसल, बरवाला से ऑल इंडिया सिरामिक डीलर एसोसिएशन के प्रधान अनंत अग्रवाल व कपिल सिंगला, हांसी अनाज मंडी से हर्ष मेहता सहित अनेक व्यवसायी शामिल है बैठक में सजग के अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।

सत्य पाल अग्रवाल 

9416041802

Leave a Reply

Your email address will not be published.