पाठकपक्ष न्यूज
हांसी, 11 मई : सब्जी मंडी के नजदीक आज सुबह कम्प्यूटर की एक शॉप में भीषण आग लग गई। सुबह 6 बजे के कऱीब लोग सैर के लिए निकले तो दुकान से धुआं निकलता देख कर इसके मालिक को आग की सूचना दी। इसके बाद दुकान मालिक मौके पर पहुंचा और फायर-ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। दुकान स्वामी मनोज ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक उसकी दुकान है। दुकान में नए कंप्यूटर्स और कंप्यूटर्स का सामान था। आग के कारण लाखों रुपए कीमत का सारा सामान व कंप्यूटर्स जलकर राख हो गया है। मनोज ने बताया कि सुबह सैर करने के लिए गए लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा और इसके बाद फ़ोन कर बताया की आपकी दुकान में आग लगी हुई है। सूचना के कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण बिजली के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Leave a Reply