सरदानंद राजली ने किया 81वीं बार रक्तदान 

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 14 जून : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हरियाणा के सबसे बड़े युथ रक्तदाता सरदानन्द राजली को आज आदमपुर में 81वीं बार रक्तदान करने पर रक्तवीर से सम्मानित किया। सरदानन्द राजली खुद एक ब्लड डोनर गु्रप हरियाणा के नाम से संस्था चलाते हैं, जिसमें 250 रक्तदाता जुड़े हुए हैं। कोरोना काल में हॉस्पिटल में जाकर सैंकड़ों यूनिट ब्लड डोनेट की। ब्लड डोनर गु्रप हरियाणा की टीम के सदस्य अब तक 2800 यूनिट ब्लड डोनेट कर चूके हैं। सीधा हॉस्पिटल में जाकर ब्लड डोनेट करते है। एक व्हाट्सएप गु्रप बना रखा है जैसे ही किसी जरुरतमंद का मैसेज आता है मैसेज गु्रप में डालते ही रक्तदाता ब्लड गु्रप के हिसाब से मात्र आधा घंटे में रक्तदाता जरुरतमंद के पास पहुंच जाते हैं। 80 से ज्यादा रक्तदाता 15 से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके हैं। आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदाता सरदानन्द राजली को 81वीं बार रक्तदान करने पर ‘इंडियन रैड क्रॉस सोसायटी, हिसारÓ ने प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। रक्तदाता सरदानन्द राजली मरणोंप्रांत शरीर दान का निर्णय भी ले चूके हैं। सरदानन्द राजली एक सामाजिक कार्यकर्ता एंव लेखक भी हैं। कविताएं कहानियां लिखते हंै। सरदानन्द राजली ने कहा कि जीते जी रक्तदान मरने के बाद देह दान का लक्ष्य है

Leave a Reply

Your email address will not be published.