भीषण गर्मी में 05 धूणों के बीच तपस्या कर रहे राजेश्वरा नंद महाराज

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 1 जून : स्थानीय कैमरी रोड स्थित ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम के प्रांगण में आश्रम के संचालक एवं गद्दीनशीन महंत राजेश्वरा नंद महाराज विश्व कल्याण के लिए भीषण गर्मी में गुरु महाराज जी के आशीर्वाद से  श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आश्रम के प्रांगण में 16 दिनों के लिए धूणों के बीच समाधी लगाकर तपस्या पर बैठे है। आज शनिवार तपस्या के नवम दिन दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु। तपस्या पर बैठने से पूर्व महंत राजेश्वरा नंद महाराज ने भगवान श्री गणेश जी की आराधना की,व गुरू की महिमा का गुणगान करते हुए कहा ‘गुरु की ऊर्जा सूर्य सी अंबर सा विस्तार गुरु की गरिमा से बड़ा नहीं आकार, गुरु का सानिध्य ही जग में है उपहार, प्रस्तर को क्षण-क्षण गढ़े मूरत हो तैयारÓ, अर्थात गुरु का आशीष सूर्य की किरणों की तरह होता है और गुरु का संग अपने आप में एक उपहार होता है क्योंकि गुरु समय-समय पर अपने ज्ञान से राह दिखाते हैं। इसलिए हमें सदा गुरु के अधीन रहकर उनका आशीष लेना चाहिए। उस के उपरांत भजन कीर्तन भी किया गया। महंत राजेश्वरानंद महाराज ने गुरु महाराज जी के स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया व उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ तपस्या स्थल की परिक्रमा कर गुरू महाराज को दंडवत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.