कांग्रेस नेता के घर पर ईंट-पत्थरों से हुआ था हमला, चुनावी रंजिश में भिड़े दो पक्ष

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 1३ जून :   जिले के गांव लुदास में दो पक्षों में हुए झगड़े में 38 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस झगड़े में हरियाणा के बाजीगर समाज के प्रधान एवं कांग्रेस प्रवक्ता सुखबीर बाजीगर और उनके परिजनों को चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी सुखबीर बाजीगर सहित आठ लोगों पर झगड़ा करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। पूरा मामला बीडीसी चुनाव को लेकर आपसी रंजिश और बाजीगर चौपाल पर कब्जे को लेकर है। इससे पूर्व भी गांव में झगड़े हो चुके हैं, मगर 10 जून की रात को झगड़ा बढ़ गया और कई लोगों को इसमें चोटें लगी। इस मामले में एक ही समाज के दो पक्षों में दुश्मनी चली आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पहली शिकायत लुदास गांव के राजबीर की ओर से की गई है। इस शिकायत में बताया गया है कि 10 जून की रात करीब 11 बजे मेरे साथ घर के सामने गांव के ही सुखबीर बाजीगर, रणबीर, सोनू, विकास, मंगल, इन्द्र , साहिल और नवीन ने डंडों से हमला किया और मेरे पास 10 हजार रुपए और फोन छीन लिया। इसके बाद मुझे खींच के घर ले जाने की कोशिश की। मेरे मामा के लड़के सुनील ने मेरी जान बचाई। उसके बावजूद आरोपितों ने घर जाकर मुझे जाने से मारने की कोशिश की। झगड़े का मुख्य कारण बाजीगर चौपाल जिन पर सुखबीर ने नाजायज कब्जा कर रखा है जिसके कारण बाजीगर समाज नाराज है। पुलिस ने इस मामले में सुखबीर बाजीगर, रणबीर, सोनू, विकास, मंगल, इंद्र, साहिल और नवीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी शिकायत बाजीगर समाज के प्रधान की ओर से की गई है। इस शिकायत में सुखबीर ने बताया कि उसका गाडिय़ां बेचने और खरीदने का काम है। 10 जून की रात 8 बजे वह गांव के बस स्टैंड पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान राजबीर और संदीप शराब पीकर आए मेरे पास और गाली गलौच करने लगे। मैंने अनदेखा कर दिया और मैं घर चला गया। इसके बाद संदीप के चाचा ताऊ को मैंने बताया कि राजबीर गाली गलोच कर रहा है। उसके बाद करीबन 11.30 बजे रात राजबीर हाथ में डंडा लिए हुए घर में आया और चोट मारने की कोशिश की। इसके बाद घर के लोग उसे बाहर ले गए। उसके बाद अपने बचाव के लिए झूठी एमएलआर कटाकर हम पर दबाव बनाने का काम किया। इसके बाद हमने डायल 112 पर कॉल कर दी। इसी साजिश में संदीप ने घर के बाहर काफी लड़के एकत्रित कर लिए और घर पर हमला बोल दिया। घटना में अनीता, साहिल, पिकीं और मुझे चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.