छाजूराम  शिक्षण महाविद्यालय में हर्षोल्लास से  मनाया लोहड़ी  व मकर संक्रांति का त्यौहार

महाविद्यालय में आज हमारी संस्कृति के प्रतीक लोहड़ी में मकर संक्रांति का त्यौहार प्राध्यापकों व  गैर शिक्षक कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया। प्राचार्या डॉक्टर उर्मिला मलिक ने विद्यार्थियों में सभी स्टाफ सदस्यों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी व  इस प्रकार त्योहारों के आयोजन को हमारी संस्कृति का प्रतीक बताया। डॉ रमेश ने सभी का स्वागत  व धन्यवाद किया । मीटिंग अटेंड करने के उद्देश्य से आए हुए महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री आर एस मलिक व कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष बामल जी भी उपस्थित रहे। श्री मलिक ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपने अध्यापक शिक्षण के एक सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय में प्रवेश पाया है व आप सभी को बहुत मेहनत करके कॉलेज का नाम रोशन करना है।निकिता व महक  ने  लोहड़ी व मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला ।डॉ रमेश ने सभी का स्वागत  व धन्यवाद किया ।अंत में सभी विद्यार्थीयों ने पंजाबी गानों पर नृत्य करते हुए कार्यक्रम का आनंद उठाया।  इस अवसर पर कॉलेज के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.