हिसार, 13 जनवरी : किसानों का 2020 से 23 तक का बकाया मुआवजा, नरमा कपास की एमएसपी पर खरीद शुरू हो, आवारा पशुओं पर रोक लगे, पशु मेले खुलवाने के लिए, नहरों में दो हफ्ते पूरा पानी मिले आदि मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले लघु सचिवालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन कालीन धरना आज 11वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता श्रवण आसरावां व जसवीर डाया ने संयुक्त रूप से की तथा संचालन राजीव मलिक व राजवीर न्यौली ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार ने कहा कि वर्तमान सरकार व प्रशासन ने किसानों को झूठा आश्वासन देकर गुमराह किया कि 31 दिसंबर को किसानों का 2020 से 23 तक का बकाया मुआवजा दिया जाएगा परंतु आज 11 दिन से इस कड़ाके की ठंड में खुले आकाश के नीचे दिन-रात किसान धरने पर बैठे हैं, सरकार का आश्वासन कोरा साबित हुआ। जिला प्रधान ने कहा कि वर्ष 2022 में किसानों ने 286 दिनों तक लगातार धरना देकर बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा मंजूर करवाया था जो आज तक सरकार ने बार-बार आश्वासन देने के बाद भी नहीं दिया। आज के धरने को विजय सिंह जागलान, दिनेश सिवाच, कमला देवी, कृष्ण पाली, दलबीर किरमारा, सुरेंद्र मान, सूबेसिंह बूरा, रमेश मिरकां, मुकेश घनघस, ईश्वर सिंह ग्रेवाल, बलराज सहरावत, सतबीर रोहिल, मांगेराम भाकर पूर्व सरपंच, विजय पीटीआई, संतलाल, राममेहर लाडवा, जयपाल सिंधु, श्रीराम लाडवा, संजय पूनिया, रामकुमार दुहन जस्सू डाया, जयवीर कुंडू, दिलबाग खेदड़, कृष्णा भाकर, रघुवीर सिंह लाडवा, राम मेहर पूर्व सरपंच लाडवा, राजेश शास्त्री आदि ने संबोधित किया।
Leave a Reply