राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पर्व

राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार में आज दिनांक : 13.01.2024 को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया।  महाविद्यालय प्राचार्य ने लोहड़ी पर्व पर अग्नि प्रज्जवलित कर पर्व का शुभारंभ कर महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं छात्राओं को बधाई दी । कार्यक्रम के आरम्भ में छात्राओं ने पारम्परिक लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।  इस पर्व पर महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार हमारे आपसी सौहार्द के प्रतीक हैं और हमें सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। जिसमें लोहड़ी मिलकर खुशियां बांटने का त्योहार है, वहीं मकर संक्रांति ऋतु परिवर्तन सूर्य के उत्तरायण में जाने का त्योहार है। मकर संक्रांति का पर्व नई शुरुआत का प्रतीक है। प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि इस सत्र से हम सभी मिलकर अपने महाविद्यालय को नई ऊंचाई की ओर लेकर जाएंगे। तत्पश्चात उप-प्राचार्या डॉ एलिजा कुडूं ने छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और सभी के सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन संगीत विभाग के सहायक आचार्य सतबीर ने किया।तत्पश्चात् छात्राओं में मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकॉर्न बांटकर लोहड़ी पर्व को और भी खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की काउंसिल सदस्य डॉ नीलम दहिया, श्री. सतीश सिंगला, डॉ नीलम कुमारी, डॉ शशि कला यादव व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने नृत्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.