हिसार। विश्व स्तर पर हरियाणवी संस्कृति की खुशबू फैलाने की कड़ी में सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन के तत्वावधान में गांव ढंढूर स्थित एम.जी. हेरिटेज विलेज एण्ड एडंवेचर थीम पार्क में लगातार चतुर्थ वर्ष मान-सम्मान व दान के त्यौहार मकर संक्रांति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, हालांकि सर्दी के कारण प्रतिभागियों की संख्या विगत वर्षों से कम रही। यह जानकारी देते हुए यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़, राह क्लबों की राष्ट्रीय सलाहकार सुदेश चहल पूनिया, सांस्कृतिक सह-प्रभारी कविता लौरा ने बताया कि राह संस्था के हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के क्रम में अब तक घर-आंगन की चारदीवारी के अन्दर निभाई जाने वाली मान मनोवल की रस्मों को मंच प्रदान किया गया। इसमें राह संस्था से जुड़े प्रतिभागियों ने अपने बुजुर्गों के मान-सम्मान करने की हरियाणवी परंपरा को अपने-अपने अंदाज में दर्शाया। राह संस्था के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ के अनुसार मकर संक्रांति त्यौहार का हमारी संस्कृति में बहुत अधिक महत्व है। जिससे युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सकती है। इस दौरान राह संस्था के कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रतिभागियों ने एम. जी. हेरिटेज बने भव्य म्यूजियम के माध्यम से संस्कृति के प्रत्येक पहलू को नजदीक से देखा व समझा। हरियाणवी परिधान पहने राह संस्था के सदस्यों व प्रतिभागियों ने एम. जी. हेरिटेज में लोक पारंपरिक काम-धंधे, किसान के उपकरणों की प्रदर्शनी, लोहार प्रदर्शनी, सिकलीगर प्रदर्शनी, टोकरे बनाने की कला, बढ़ई के माध्यम से हल व रथ बनाने की कला, दरी बनाने की कला, जुलाहे की लोक पारंपरिक जीवन शैली, बीजना बनाने की कला, फुलकारी निकालने की कला, बंदनवार बनाने की कला, हरियाणा की चारपाई व पीढ़ी बुनाई कला, हरियाणा की चरखा परम्परा, लोक जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी, प्रदर्शनी के साथ-साथ हरियाणा की लोक सांस्कृतिक परम्पराओं के साथ-साथ पुरानी जीवन शैली को बहुत नजदीक से देखा।
Leave a Reply