नौवीं से बारहवीं कक्षा के बच्चों की निशुल्क शिक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए उमड़ रहे विद्यार्थी– बिमल सरोज चैरिटेबल सोसायटी के माध्यम से संचालित जेएमसी फ्री स्टडी सेंटर में निशुल्क शिक्षा के लिए पंजीकरण जारी हिसार : बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया करवाने एवं शिक्षा के समुचित संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध जैन...
श्याम बाबा दरबार के दर्शन करके श्रद्धालुओं ने बारस के भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
किसान कॉलोनी के श्री श्याम मंदिर के बारस के भंडारे में उमड़े श्रद्धालु– श्याम बाबा दरबार के दर्शन करके श्रद्धालुओं ने बारस के भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद– श्री श्याम मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन करके श्रद्धालुओं ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद हिसार : श्याम बाबा के प्रति अपनी आस्था जताते हुए श्री...
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार
गुजविप्रौवि में तीन दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित फरवरी 20, 2024 फरवरी 20, 2024 गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के ट्रेनिंग एंड प्लेसमैंट सैल के उद्भावना क्लब द्वारा बार्कले की सीएसआर पहल के रूप में 2024 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए रुबिकॉन स्किल डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से तीन...
भाविप वीर शाखा ने सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान किए विभिन्न सेवा कार्य: डॉ. तिलक राज आहुजा
भारत विकास परिषद, वीर शाखा, हिसार ने अपने सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान विभिन्न सेवा कार्य किए। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार में महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रोफ़ेसर नीलम दहिया प्रो. मधु ने विस्तार व्याख्यान प्रस्तुत किए । उन्होंने बताया कि भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में महिलाओं का सदैव उल्लेखनीय योगदान रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने दुनिया में कई महिला प्रधानमंत्री और राष्ट्रपतियों के उदाहरण भी दिए। महिलाएं सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने में सबसे ऊपर हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश आर्य ने भी इस विषय पर कहा कि वर्तमान राज्य व केंद्र सरकार की नई नीतियों के कारण महिला और अधिक सशक्त हो रही है और भविष्य में इसके और अधिक सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. महीपाल यादव ने भारत विकास परिषद के इतिहास और विकास का वर्णन किया। शाखा अध्यक्ष डॉ. तिलक राज आहूजा ने बताया कि इसके साथ साथ महाविद्यालय में एच बी जांच शिविर लगाया गया जिसमें 200 से अधिक छात्राएं लाभान्वित हुई, मंगलम लैब में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया जिसमें राजकीय महाविद्यालय, बरवाला एवम राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार के प्राचार्य डॉ रमेश आर्य सहित 26 दानदाताओं ने रक्त दान किया। रक्तदान शिविर में भाजपा के जिला सचिव डॉक्टर वैभव विदानी ने शिरकत की। जरूरतमंद परिवारों को बिस्कुट, फल तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। संस्कृतिक सप्ताह के दौरान मुख्य रूप से डॉ. महिपाल यादव, डॉ. सुमन यादव डॉ. सतीश वर्मा, मदन लाल यादव, चंद्रभान वर्मा, चंद्रभान चोपड़ा, धर्मपाल गर्ग, राहुल महिंद्रा, विकास, विजय चावला, मंजू गर्ग सहित वीर शाखा के कई सदस्य उपस्थित रहे।
*स्वर्गीय वेद झंडई द्वारा गठित थैलेसीमिया सोसाइटी भविष्य में भी जारी रखेगी सेवा कार्य, सोसाइटी की बैठक में हुआ फैसला*
हिसार, 20 फरवरी : थैलेसीमिया सोसाइटी हिसार की बैठक सचिव तनु ठकराल की अध्यक्षता में नेशनल ब्लड बैंक में हुई। बैठक की शुरुआत में सोसाइटी के प्रधान व संस्था के संस्थापक रहे स्व. वेद झण्डई को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभी सदस्यों ने एकमत से कहा कि स्व. वेद झंडई...
*भाजपा सरकार किसानों व मजदूरों की समस्या हल करने में नाकाम – डॉ. राजेन्द्र सूरा*
हिसार, 20 फरवरी : वरिष्ठ कांग्रेस-किसान नेता एवं पूर्व चेयरमैन जिला परिषद हिसार डॉ. राजेन्द्र सूरा ने कहा है कि केन्द्र व हरियाणा की भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी साबित हुई है, पिछले लगभग एक सप्ताह से किसान व मजदूर शान्तिप्रिय व अनुशासन में रहकर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार उनकी...
सेंट कबीर विद्यालय : – प्री प्राइमरी के चमकते सितारे
सेंट कबीर विद्यालय में पहली बार नर्सरी, एल.के.जी व यू.के.जी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ‘लिटिल स्टार गणित ओलंपियाड’ का आयोजन किया गया था। इसमें 62 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक,8 रजत पदक व 21कांस्य पदक प्राप्त किए। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू महतानी व प्रबंधक श्री विजय सिंह जी ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के...
हांसी-महम-रोहतक नई रेल गाडी के गांव बहुअकबर ,बहलंबा व खरकड़ा में ठहराव के लिए रेल मंत्री से की मांग
गांव बहुअकबर पुर में शहीद रामफल बल्हारा स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर भी हो ठहराव , रेल सेवा शुरु करने पर जताया आभार सांसद अरविंद शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखी मांग, मंत्री ने दिया आश्वासन, मेट्रो विस्तार पकड़ेगा गति रोहतक, 19 फरवरी। भाजपा सांसद डाॅ अरविंद शर्मा ने हांसी-महम-रोहतक नई रेल गाडी...
रोहतकः आर्थिक सुधारों का आंकलन विषय पर सेमिनार में मुख्य वक्ता होंगे सांसद बृजेंद्र सिंह
रोहतक, 18 फरवरी। मेरी आवाज सुनो संगठन की ओर से 19 फरवरी को स्थानीय दिल्ली बाईपास के नजदीक पार्क क्वीन होटल में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार का विषय भारत में वर्ष 1991 के आर्थिक सुधारों का आंकलन है। यह जानकारी आयोजक एडवोकेट अमित काजल ने दी। उन्होंने बताया कि सेमिनार में हिसार...
हमारा प्यार हिसार’ ने वारली पेंटिंग बना कर बदरंग दीवार को सुंदर रूप दिया!
‘हमारा प्यार हिसार’ की टीम ने आज राजगढ़ रोड पर अपने पिछले सप्ताह के पेंटिंग अभियान को आगे बढ़ाया। ग्रुप के सदस्यों ने आज दीवार पर सुंदर वारली पेंटिंग बनाई और इस बदरंग दीवार को सुंदर रूप दिया। टीम ने यहाँ बिजली के खम्बों पर चिपकाए गए पोस्टर्स भी उतारे। आज के अभियान में सुशील...









