पाठकपक्ष न्यूजहिसार, 22 जनवरी : हिसार के ऋषि नगर इलाके में रविवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया। एक अखबार विक्रेता ने सबसे पहले तेंदुआ को देखा। सूचना पाकर वन्य विभाग, पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है। अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका...
तलवंडी राणा धरने पर ग्रामीणों ने अजय चौटाला का काफिला रुकवाकर उठाई शेष बचे 3 कि.मी. रोड को बनवाने की मांग- अजय चौटाला ने दिया जल्द सडक़ मार्ग बनवाने का आश्वासन –
हिसार 20 जनवरी : गांव तलवंडी चंडीगढ़ रोड बाईपास पर दिए जा रहे तलवंडी राणा रोड बचाओ समिति के धरने के पास से देर रात्रि जब जन जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला का काफिला गुजरा तो समिति अध्यक्ष एडवोकेट ओ.पी. कोहली व ग्रामीणों ने उनका...
देश में पहली बार ऐसी व्यवस्था बनाई गई है, जिसके माध्यम से अंतिम व वंचित व्यक्ति के द्वार तक पहुंच रही है सरकार : डॉ कमल गुप्ताहिसार, 21 जनवरी।
यात्रा के माध्यम से अंत्योदय व गरीबों के कल्याण एवं उत्थान के लिए शुरू की गई योजनाओं को सबसे जरूरतमंद और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सुगमता से पहुंच रही हैं। देश में पहली बार ऐसी व्यवस्था बनाई गई है, जिसके माध्यम से अंतिम व वंचित व्यक्ति के द्वार तक सरकार पहुंच रही है।यह...
एकता से बढक़र कोई शक्ति नहीं, समाज को आगे ले जाने का करें काम : श्रम मंत्री अनूप धानकहिसार, 21 जनवरी।
गांव खरकड़ा में रविवार को ग्रामीणों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के तौर पर श्रम मंत्री अनूप धानक ने शिरकत की और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याएं को भी सुना। ग्रामीणों द्वारा श्रम मंत्री अनूप धानक को पगड़ी पहना एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।अपने संबोधन में...
जेटसिंथेसिस के ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन (GMJ) ने हरियाणवी सुपरस्टार सपना चौधरी के साथ एक्सक्लूसिव डील साइन की है
~ केवल पहले महीने में, इस सहयोग का पहला गाना, ‘जले 2’ 10 बिलियन से अधिक के अनुमानित इंप्रेशन के साथ इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन रील्स तक पहुंचने वाला अब तक का सबसे तेज़ गाना बन गया ~ ~ यूट्यूब पर इस म्यूजिक वीडियो को शानदार रूप से 100 मिलियन व्यूज और 300 मिलियन से अधिक इंप्रेशन मिले हैं ~ गुडगाँव,– न्यू एज डिजिटल एंटरटेनमेंट और टेक्नोलॉजी कंपनी जेटसिंथेसिस की डिजिटल एंटरटेनमेंट सहायक कंपनी, ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन वेस्टर्न बीट्स (हरियाणा शाखा) ने प्रतिभाशाली भारतीय कलाकार सपना चौधरी के साथ अपनी एक्सक्लूसिव डील की घोषणा की है। इस नए सहयोग के माध्यम से, GMJ विभिन्न डिजिटल सेवाओं के अलावा सपना के लिए व्यापक कलाकार प्रबंधन, लाइव इवेंट्स, कंटेंट उत्पादन, वितरण, ब्रांड प्रबंधन, और इवेंट्स समन्वय के लिए जिम्मेदार होगा। GMJ की हरियाणा शाखा, ‘वेस्टर्न बीट’, इस नए सहयोग के प्रबंधन की देखरेख में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस सहयोग के अंतर्गत रिलीज़ किया गया पहला गाना, जिसका नाम “जले 2” है, जल्द ही एक सनसनीखेज हिट बन गया है, जिसने अपने लॉन्च के कुछ ही हफ्तों के भीतर काफी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केवल पहले महीने में, यह 8 मिलियन रीलों तक पहुंचने वाला अब तक का सबसे तेज़ गाना बन गया, जिससे यह सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर वायरल सनसनी बन गया और अकेले इंस्टाग्राम पर 10 बिलियन से अधिक की अनुमानित इंप्रेशन छोड़ी।...
अपराधियों द्वारा होटल में तोड़फोड़ करके 20 लाख की फिरौती मांगने से व्यापारी व आम जनता में भय का माहौल है- बजरंग गर्ग
हरियाणा में व्यापारी व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए भयभीत है- बजरंग गर्ग सरकार व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा करने में विफल सिद्ध हुई है- बजरंग गर्ग सरकार को व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए- बजरंग...
लॉर्ड शिवा कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने बनाई जय श्री राम की श्रृंखला- भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर स्कूल में होगा सुंदर कांड पाठ व हवन यज्ञ –
हिसार 20 जनवरी : मिलगेट रोड 50 फुट गली स्थित लॉर्ड शिवा कान्वेंट स्कूल में अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बच्चों ने ‘जय श्री राम’ के नाम की श्रृंखला बनाई। बच्चों ने पंक्ति में बैठकर जय श्री राम की आकृति बनाई। स्कूल संचालक सुरेंद्र कौशिक ने...
सन्दीप न्योली को बनाया विधानसभा नलवा का युवा कांग्रेस का अध्यक्ष
हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा संगठन में ऊर्जा भरने के लिए युवा कांग्रेस ने पदाधिकारियों की नई सूची जारी की,इसी के तहत गांव न्योली कलां निवासी सन्दीप न्योली को नलवा विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया । सन्दीप न्योली ने अपनी नियुक्ति पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हूडा,राष्ट्रीय इंचार्ज कृष्णा एलोवेरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बी वी,...
भिवानी रोड पर स्थित 132 केवी बिजली घर के 20 साल पुराने 132 केवी के ट्रांसफार्मर में अचानक भयंकर आग लग गई। एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण पूरे शहर की लाइट दोपहर करीब 1 तक बंद रही। इस दौरान शहर के अलग-अलग फीडरों से विभिन्न कॉलोनी में बिजली सप्लाई चालू की गई। शनिवार सुबह 7:10 बजे हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के ट्रांसफार्मर में बड़ा फाल्ट होने से ट्रांसफार्मर धु-धु करके जलने लगा। आग की लपते आसमान...
महाशय जबरसिंह खारी का आकस्मिक निधन आर्य जगत में छाई शोक की लहर
आर्य जगत के सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक महाशय जबरसिंह खारी का 72 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है । महाशय जी की मृत्यु से आर्य जगत में शोक की लहर छा गयी है । उनके निधन से वेद प्रचार की बहुत बड़ी क्षति हुई है । यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता एवं...







